digital arrest
Digital arrest Case: साइबर ठगों ने दिल्ली के रोहिणी निवासी एक इंजीनियर को 8 तक डिजिटल अरेस्ट कर 10 करोड़ रुपए ठग लिए। जालसाजों ने बुजुर्ग को प्रतिबंधित दवाओं का डर दिखाकर ठगी की।
भारत में डिजिटल स्कैम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने दिल्ली के एक रिटायर इंजीनियर को प्रतिबंधित दवाओं का डर दिखाकर 10 करोड़ रुपए ठग लिए। जालसाजों ने 72 वर्षीय बुजुर्ग इंजीनियर को 8 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले की जांच में जुट गई है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रोहिणी निवासी एक रिटायर इंजीनियर को पहले प्रतिबंधित दवाओं के पार्सल का डर दिखाया गया। 29 सितंबर को बुजुर्ग के पास एक फोन कॉल आया। फोन कॉल में साइबर ठगों ने खुद को पार्सल कंपनी का अधिकारी बताया।
ठगों ने पीड़ित से कहा कि आपके नाम पर प्रतिबंधित दवाएं पार्सल से ताइवान भेजी जा रही हैं। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच आप से बात करना चाहती है। इसके बाद ठगों ने इंजीनियर को स्काइप ऐप डाउनलोड करने के लिए विवश किया। ठगों ने बुजुर्ग को डराकर उसके परिवार के बारे में जानकारी हासिल की। बाद में उसके बेटे और बेटी को स्कैम में फंसाने की धमकी देकर 10.30 करोड़ रुपए अलग अलग बैंक एकाउंट्स में ट्रांसफर करा लिए।
8 घंटे तक जालसाजों द्वारा डिजिटल अरेस्ट होने के बाद बुजुर्ग अपने कमरे से बाहर आया। बाद में उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़ित ने 1 अक्टूबर 2024 को पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।
डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए इंजीनियर से ठगों ने उसके बैंक खातों की जानकारी मांगी। बैंक डिटेल लेने के बाद ठगों ने अलग अलग खातों में 10.30 रुपए ट्रांसफर कराए। जब ठगों ने बुजुर्ग के बेटा और बेटी की डिटेल मांगी तो पीड़ित को शक हुआ और अपना लैपटॉप बंद कर दिया।
क्राइम ब्रांच की जांच से पता चला कि ठगी की रकम को पहले 7 अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। ठगों ने इस स्कैम को अंजाम देने के लिए करीब 1500 बैंक एकाउंट्स का इस्तेमाल किया। साइबर सेल के अनुसार, कई बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। करीब 60 रुपए की राशि फ्रीज कराई गई है। इस धनराशि का कुछ हिस्सा देश के अलग अलग बैंक खातों से निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीय रिटायर इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के रोहिणी में रहता है। उसका बेटा दुबई में और बेटी सिंगापूर में रहती है। पीड़ित बुजुर्ग ने 1972 में रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करने के बाद कई अलग अलग कंपनियों में नौकरी की।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…