#MumbaiRains : मुंबई के चेंबूर में बारिश की वजह से दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत, NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची

ज्यादा बारिश ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। मुंबई में एक बार फिर से बारिश का भारी कहर देखने को मिला। माया नगरी में दीवार ढहने से दो दर्दनाक हादसे हुए हैं।

मुंबई के चेंबूर में बारिश ने आमजन का बुरा हाल कर रखा है। चेंबूर के भारत नगर इलाके में लैंडस्लाइड होने की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई। जिसमें 12 लोगों की जान चली गई है। एनडीआरएफ की टीम के अनुसार अभी भी 6 लोगों को के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी तरह की दूसरी घटना मुंबई के विक्रोली इलाके में रिहायशी इलाके में दीवार गिरने से हुई है। जहां 3 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल दोनों घटना स्थलों पर बचाव अभियान जारी है।

न्यूज़ एजेंसी एनएनआई के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ का कहना है कि लैंडस्लाइड के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी 6 लोग और फंसे हो सकते हैं। जिन्हें बचाने का काम जारी है।बीएमसी के अनुसार मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार सुबह एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई है। यहां तीन लोगों की मौत हो गई है।

चेंबूर की घटना पर एनडीआरएफ के निरीक्षक राहुल रघुवंशी ने कहा कि एनडीआरएफ ने मलबे से 12 शवों को बरामद कर लिया है।  फिलहाल अभी भी 6 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दूसरी तरफ मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर माया नगरी की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है। मुंबई में रात से ही भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से चारों तरफ जल सैलाब का नजारा देखने को मिल रहा है। यहां सड़कों से लेकर गलियों रेलवे ट्रैक पर जल भराव हो रखा है। मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदिवली इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वासियों को जलभराव के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई में बारिश बारिश के कारण लगातार सेंटर मेन लाइन और हर्बल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही है। सड़कों पर भी जाम देखने को मिल रहा है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री