Site icon www.4Pillar.news

COVID 19 Updates In India : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1.27 लाख केस दर्ज

भारत में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से नीचे आ गया है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 1331648 हैं। देश भर में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 40247902 हो गई है। 

भारत में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से नीचे आ गया है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 1331648 हैं। देश भर में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 40247902 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 127952 दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 230814 लोग कोरोना को मात देकर ठीक होने में कामयाब रहे हैं। इसी दौरान 1059 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीँ भारत में पॉजिटिविटी रेट 8 प्रतिशत से नीचे आ गया है। देश में इस समय पॉजिटिविटी रेट 7.98 है।

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1331648 है। वहीँ रिकवरी दर 95.64 फीसदी है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 1059 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद इस खतरनाक महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 501114 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 73.79 लोगों के कोरोना सैंपल टेस्ट लिए जा चुके हैं। वहीँ देश भर में चल रहे कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,68,98,17,199 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें,“कोरोना से खुद रखे अपना ख्याल, सरकार बेचने में व्यस्त है” राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र पर साधा निशाना 

वहीँ देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2272 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। राजधानी में बीते एक दिन में 20 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। दिल्ली में इस वक्त कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1840919 है।

Exit mobile version