कोरोना विस्फोट: भारत में पिछले 24 घंटे में 141986 नए COVID 19 मामले दर्ज,285 की मौत

भारत में कोरोनावायरस महामारी की तीसरी लहर आ चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में साल 2022 के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 141986 नए मामले दर्ज हुए हैं।

बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की शनिवार 8 जनवरी 2022 की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 141986 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसी दौरान 40895 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। वहीँ, बीते 24 घंटे में COVID 19 के कारण 285 मरीजों की जान जा चुकी है। इसी के साथ कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 483178 हो गई है। देश में इस समय कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 472169 है। जबकि 34412740 कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। भारत में इस समय दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.28 फीसदी चल रहा है।

फ़ैल रहा है Omicron

देश ओमीक्रॉन के मामले बहुत तेजी से फ़ैल रहे हैं पुरे भारत में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के 3071 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट में ओमीक्रॉन के कुल मामले 876 हो गए हैं। वहीँ देश की राजधानी दिल्ली में ओमीक्रॉन के 519 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 533 और राजस्थान में 291 मामले दर्ज किए गए हैं। केरल, गुजरात और तेलंगाना में क्रमशः 284- 204 – 123 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसी क्रम में , हरियाणा ,ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 114- 60- 31 मामले दर्ज हुए हैं। आंध्र प्रदेश में 28 , पश्चिम बंगाल में 27 और गोवा में 19 ओमीक्रॉन केस दर्ज हुए हैं। असम ,मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 9-9-8  मामले दर्ज हुए हैं। मेघालय 4 ,अंडेमान निकोबार द्वीप समूह में 3 ,चंडीगढ़ में 3 , जम्मू कश्मीर में 3 और पुड्डुचेरी में 2 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। पंजाब में 2 , छत्तीसगढ़ में 1 ,हिमाचल में 1 ,लद्दाख में 1 और मणिपुर में एक ओमीक्रॉन का मामला दर्जा हुआ है। इस प्रकार देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के कुल 3071 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 1203 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 150.06 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8971 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “कोरोना विस्फोट: भारत में पिछले 24 घंटे में 141986 नए COVID 19 मामले दर्ज,285 की मौत

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री