Site icon www.4Pillar.news

भारत में COVID -19 के कारण 15301 लोगों की मौत, देखें ताजा आंकड़े

भारत में COVID-19 संक्रमित कुल मामलों की संख्या 490401 हो चुकी हैं। वहीँ अब तक कोरोना वायरस की वजह से 15301 मरीजों की जान जा चुकी है।

भारत में COVID-19 संक्रमित कुल मामलों की संख्या 490401 हो चुकी हैं। वहीँ अब तक कोरोना वायरस की वजह से 15301 मरीजों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ,भारत में कोरोना वायरस के 490401 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से 285636 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। COVID-19 एक्टिव मामलों की संख्या 189463 है। पिछले 24 घंटे में देश में 17296 नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के कारण 15301 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर रूस सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। भारत इस सूचि में चौथे स्थान पर है। यानी भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

वहीँ देश के राज्यों की बात करें,जहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले हैं , तो महराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1 लाख 89 हजार एक्टिव कोरोना केस हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली है। तमिल नाडु राज्य ,COVID-19 संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर गुजरात और पांचवें स्थान पर पश्चिम बंगाल है। ये भी पढ़ें : जानिए क्या है कोरोना का मतलब और ये किस परिवार से है

Exit mobile version