22 साल बाद केन्या का सांसद 200 रुपए का कर्ज उतारने भारत पहुंचा
केन्या के सांसद रिचर्ड न्यागाका टोंगी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि 22 साल पहले मैंने 200 रुपए का कर्ज लिया था जिसे मैं चूका नहीं पाया था।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां केन्या के सांसद 22 साल पहले लिए गए कर्ज को चुकाने पहुंचे। केन्या के ‘न्यारीबारी छाछे’ से सांसद ‘रिचर्ड न्यागाका टोंगी’ औरंगाबाद के एक लोकल मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान उन पर 200 रुपए का कर्ज हो गया था। इस कर्ज को लौटाने वह 22 साल बाद औरंगाबाद पहुंचे। रिचर्ड न्यागाका टोंगी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया ,” मैंने 22 साल पहले 200 रुपए का कर्ज लिया था ,जिसे मैं चूका नहीं पाया था। ”
Maharashtra: Richard Nyagaka Tongi, a Kenyan Member of Parliament from the Nyaribari Chache constituency returned to Aurangabad, where he had studied management at a local college, to pay a debt of ₹ 200 that he had taken 22 years ago. (11.7.19) pic.twitter.com/OdwQjSkLYJ
— ANI (@ANI) July 11, 2019
रिचर्ड न्यागाका टोंगी ने बताया कि उन्होंने मुझे अच्छा खाना दिया था लेकिन मैंने उनके खाने का पैसा नहीं चुकाया था। जब मेरी शादी हुई तो मैंने कसम खाई थी कि में भारत देश वापस और उस कर्ज को चुकाऊंगा। अब मेरे मन में शांति है। केन्या के सांसद रिचर्ड न्यागाका टोंगी के कारनामें की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।