Site icon www.4Pillar.news

भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या हुई 640,जानें सभी राज्यों के आंकड़े

भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19984 हो गया है। कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 640 हुआ। वहीं इस बीमारी से संक्रमित 3869 मरीज ठीक हो गए हैं।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19984 हो गया है। कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 640 हुआ। वहीं इस बीमारी से संक्रमित 3869 मरीज ठीक हो गए हैं।

रिपोर्ट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत के महाराष्ट्र में कोवीड 19 के कारण सबसे अधिक मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में अब तक टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 5218 है। जिनमें से 722 लोग इस बीमारी को हराने में कामयाब रहे हैं। यहां मौत के आंकड़े बढ़कर 251 हो गए हैं।

गुजरात

कोरोना वायरस  के कारण मौत के मामलों में गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2178 है। 139 ठीक हुए ,90 की मौत।

मध्य प्रदेश

तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश हैं। जहां कोवीड-19 के 1552 संक्रमति मरीज हैं। मध्य प्रदेश में 148 मरीज ठीक हुए,76 की मौत।

दिल्ली

वहीँ , कोरोना वायरस के कारण मौत के मामलों में चौथे स्थान पर दिल्ली है। यहां कुल संक्रमित मरीज 2156 ,ठीक हुए 611 ,47 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान

इसी मामले में, पांचवें नंबर पर राजस्थान है। राजस्थान में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1659 है। वहीँ ठीक होने वाले 230 लोग और मरने वाले 25 हैं।

अन्य राज्यों की बात करें तो,तेलंगाना में 23 ,आंध्र प्रदेश 22 ,उत्तर प्रदेश 20 ,तमिलनाडु 18 ,कर्नाटक 17, पंजाब 16 और पश्चिम बंगाल में 15 लोगों की मौत हुई है। ये भी पढ़ें : Coronavirusupdates: जानिए क्या होता है लॉकडाउन

इस महामारी से जम्मू कश्मीर में 5 ,झारखंड में 3 ,हरियाणा में 3 ,केरल में 3 ,बिहार में 2 ,ओडिशा में 1 ,मेघालय में 1,असम में 1 और हिमाचल प्रदेश 1 आदमी की मौत हुई है। ये भी पढ़ें : मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर भारत और अमेरिका में क्यों हुई तनातनी

अच्छी बात ये है कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के कारण अभी तक किसी भी व्यकित की मौत का मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्य हैं ,अंडेमान एवं निकोबार द्वीप समूह ,अरुणाचल प्रदेश ,चंडीगढ़ ,छत्तीसगढ़ ,गोवा ,लदाख ,मणिपुर ,मिजोरम ,पुडुचेरी ,त्रिपुरा और उत्तराखंड।

Exit mobile version