Site icon www.4Pillar.news

66 वर्षीय विभु प्रकाश स्वैन ने फर्जी डॉक्टर बनकर 27 महिलाओं से की शादी,बैंकों को लगाया करोड़ों का चूना

शातिर ठग विभु प्रकाश स्वैन shadi.com , jeevansathi.com और भारतमैट्रोमोनी डॉट कॉम जैसी वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। इस मामले में खास बात यह है कि 66 वर्षीय कम पढ़े लिखे विभु ने पढ़ी लिखी और समझदार महिलाओं को भी अपना निशाना बनाया है।

शातिर ठग विभु प्रकाश स्वैन shadi.com, jeevansathi.com और भारतमैट्रोमोनी डॉट कॉम जैसी वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। इस मामले में खास बात यह है कि 66 वर्षीय कम पढ़े लिखे विभु ने पढ़ी लिखी और समझदार महिलाओं को भी अपना निशाना बनाया है।

ओडिशा की भुवनेश्वर पुलिस ने 66 साल के ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी डॉक्टर बनकर देश भर में 27 महिलाओं से शादी रचा कर उन्हें लूटा है। हैरत की बात ये है कि खुद को डॉक्टर बताने वाले विभु प्रकाश के झांसे में ऐसी महिलाएं भी आई जो काफी पढ़ी लिखी हैं। शातिर अपराधी ने शादी डॉट कॉम , जीवन साथी डॉट कॉम और भारतमैट्रोमोनी जैसी वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए महिलाओं को अपना निशाना बनाया। वह महिलाओं से पैसे लेकर ऐश करता था।

पुलिस रख रही थी निगरानी

एक पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद इस शख्स को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति को यात्रा के दौरान अरेस्ट किया गया। पुलिस इस ठग का पीछा पिछले 8-9 महीने से कर रही थी और उसके ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर नजर बनाए हुए थी।

बैंकों को लगाया चूना

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विभु प्रकाश स्वैन नाम के शातिर ठग की हाइट 5 फीट 2 इंच है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो कई चौकाने वाले खुलासे सामने आए। वह ओडिशा के सबसे बड़े घोटालेबाजों में से एक था। उसने देश के दस राज्यों में 27 महिलाओं से शादी की थी। वह केरल में 128 जाली क्रेडिट कार्डों के जरिए 13 बैंकों को एक करोड़ से भी अधिक का चूना लगा चूका है। उस पर हैदराबाद में दो करोड़ की धोखाधड़ी का भी आरोप लगा हुआ है। वह हैदराबाद में MBBS पाठ्यक्रमों में सीटें दिलाने का वादा करके छात्रों से पैसे ऐंठता था।

पीड़ित पत्नी ने कराई थी शिकायत दर्ज

मई 2021 में एक पीड़ित महिला ने विभु प्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 , 468 , 471, 494 और 498 A के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है। पुलिस ने विभु को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने कहा ,” हालांकि, हमें अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि उसने पीड़ित महिलाओं से कितने पैसे ठगे हैं लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार उसने 10 लाख रूपये तक ठगे हैं।

Exit mobile version