Site icon 4PILLAR

74 साल की महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अस्पताल में गुरुवार के दिन एक 74 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। गर्भ धारण करने वाली गंगायम्मा ने अहल्या नर्सिंग होम में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अस्पताल में गुरुवार के दिन एक 74 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। गर्भ धारण करने वाली गंगायम्मा ने अहल्या नर्सिंग होम में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

गंगायम्मा ने आईवीएफ प्रक्रिया से गर्भ धारण किया था। चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए महिला की डिलीवरी कराई। डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि मां और बच्चे ठीक ठाक हैं।

पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीपोरडू की रहने वाली गंगायम्मा शादी के 54 साल बाद भी निसंतान थी। गंगायम्मा ने अपने पति वाई राजा राव के साथ मिलकर पिछले साल नर्सिंग होम में आईवीएफ विशेषज्ञों से संपर्क किया था। इसके बाद नर्सिंग होम ने दंपति की मदद करने का फैसला किया।

डॉक्टर नियमित रूप से गंगायम्मा की देखभाल कर रहे हैं।

Exit mobile version