मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल,आप भी देखें

Malaika photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Malaika photoshoot: मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट हुआ वायरल

छैंया छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा हर रोज़ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उनके फोटो और वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही हैं। मलाइका अरोड़ा इस फोटोशूट में परपल कलर सिमरी आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा के एक फोटो में वह बिलकुल ही अलग अंदाज़ में नजर आ रही है।

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा ,” मेरे हाथ से बात करें,क्योंकि मैं सुन नहीं रही हूं। ” इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में मलाइका अरोड़ा ने अपना दाहिना हाथ खास मुद्रा में उठाया हुआ है।

अर्जुन कपूर  के साथ रिलेशनशिप में है मलाइका

छैंया छैंया गर्ल की इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों एमटीवी पर आने शो ‘सुपर मॉडल ऑफ़ द ईयर’ की जज हैं। इस शो में भी मलाइका अरोड़ा अलग ही अंदाज़ में नजर आती हैं।

मलाइका अरोड़ा की वायरल तस्वीरें

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहती हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि शादी के बारे में अभी भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक कुछ खुलकर नहीं बोला.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top