उम्रकैद की सजा सुनने के बाद कोर्ट में फुट-फुटकर रोने लगे प्रज्वल रेवन्ना

Prajwal Revanna imprisonment: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट ने रेप केस में उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह मामला कर्नाटक के हासन जिले के होलेनरसीपुरा में उनके फार्महाउस पर काम करने वाली 47 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराया गया था।

Prajwal Revanna imprisonment

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रज्वल रेवन्ना ने उनके साथ 2021 से लेकर 2024 तक कई बार रेप किया। इतना ही नहीं उसने इस कृत्य को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया था। महिला ने कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर अपनी साड़ी पेश की थी। जिसके फोरेंसिक और डीएनए साक्ष्य भी थे। महिला ने 2024 में हासन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के चार मामले दर्ज किए गए। जिनमें से यह पहला मामला था, जिसमें सजा हुई।

प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स वीडियो वायरल

अप्रैल 2024 में प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स टेप वायरल हुए थे। वीडियो उस समय वायरल हुए, जब रेवन्ना ने अपने पूर्व ड्राइवर कार्तिक को ट्रांसफर किए थे। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। इसके बाद प्रज्वल रेवन्ना लोकसभा चुनाव से पहले जर्मनी भाग गए थे। उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। SIT ने उन्हें 31 जुलाई 2024 को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया था।

कोर्ट की कार्यवाही

अभियोजन पक्ष ने अदालत में 2144 पन्नो की चार्जशीट दाखिल की थी। इसके अलावा 123 सबूत, पचासों गवाह और 183 दस्तावेज दाखिल किए थे। फोरेंसिक और डीएनए साक्ष्य ने मामले को और मजबूत बना दिया। कोर्ट ने 2 मई 2025 को सुनवाई शुरू की। 18 जुलाई को फैसला सुरक्षित रखा और 1 अगस्त को दोषी करार दिया। आज 2 अगस्त को रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

कोर्ट ने सुनाई सजा

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा पांच लाख का जुर्माना और पीड़िता को 7 लाख देने का आदेश दिया।

सजा सुनकर रोने लगे प्रज्वल रेवन्ना

फैसला सुनाए जाने के बाद प्रज्वल रेवन्ना कोर्ट में फुट-फुटकर रोने लगे। उन्होंने रोते हुए सजा कम करने की गुहार लगाई। लेकिन अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उनकी अपील खारिज कर दी। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अभी यौन शोषण के तीन अन्य मामले लंबित है। जिनकी सुनवाई बाकी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top