Buxar news

Buxar News: वरमाला के दौरान सिरफिरे ने दुल्हन को मारी गोली

Buxar News: बक्सर में वरमाला के दौरान सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी है। यह घटना 25 फरवरी 2026 को चौसा नगर पंचायत के मल्ला टोली में हुई।

Buxar News in hindi

25 फरवरी 2026 को बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत के मल्ला टोली में एक शादी समारोह के दौरान यह सनसनीखेज वारदात हुई है। मफ़स्सिल थाना क्षेत्र में बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से आई थी। घटना उस समय हुई जब द्वार पूजा के बाद वरमाला चल रही थी।

दुल्हन का नाम और उम्र

  • दुल्हन का नाम : आरती कुमारी
  • उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है।
  • पिता का नाम : नंद जी मल्हा

आरती कुमार स्टेज पर दूल्हे के साथ खड़ी थी रिश्तेदार फोटो खिचवा रहे थे और खुशी का माहौल था। दूल्हे का नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है। बारात यूपी के बलिया से आई थी। शादी की बात लगभग एक साल पहले तय हुई थी।

आरोपी कौन है ?

  • नाम :दीनबंधु
  • निवास स्थान : मल्लाह टोली में पड़ोस में रहता था।
  • आरोपी के पिता का नाम : रमाशंकर चौधरी

दीनबंधु आरती कुमारी को एकतरफा प्यार करता था। परिवार के अनुसार, वह दो साल से आरती को परेशान कर रहा था। लड़की की शादी तय होने बाद उसने परिवार को फोन पर धमकियां दी थी।

कब, कैसे , क्या हुआ ?
  • रात में वरमाला चल रही थी।
  • दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहना चुके थे।
  • दीनबंधु नकाब बांधकर शादी में घुसा और लड़कियों की भीड़ में छिपा रहा।
  • वह अचानक स्टेज पर चढ़ा और पिस्तौल तानकर दुल्हन के पेट में गोली मार दी।
  • गोली लगते ही आरती स्टेज पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
  • उसने आखिरी साँसों में नाम लिया , ” दीनबंधु ने मुझे गोली मार दी। “
  • पुरे मंडप में चीख-पुकार मच गई। भगदड़ पड़ी। आरोपी मौके से फरार हो गया।
गोली लगने से आरती की मौत

गोली लगने तुरंत बाद उसे बक्सर सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान आरती कुमारी की मौत हो गई।

Buxar News: परिवार की प्रतिक्रिया

आरती कुमारी के पिता नंद जी मल्लाह ने कहा ,”यह एकतरफा प्यार था। हमने कभी दीनबंधु के लिए रिश्ता नहीं सोचा। लड़की की शादी बलिया में तय हुई थी। वहीं आरोपी के पिता रामशंकर चौधरी ने कहा ,” मुझे बेटे के लव अफेयर की कोई जानकारी नहीं थी। अगर पता होता तो पुलिस-प्रशासन और समाज के जरिए मामला सुलझा लेते। ”

Buxar Police की कार्रवाई 

Buxar के मुफस्सिल पुलिस थाना ने तुरंत केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है, पुलिस की छापेमारी जारी है। एसपी स्तर पर मामले की निगरानी जारी है। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिफ्तारी का दावा किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top