Michael Vaughan called the South African team stupid

Michael Vaughan ने South Africa को बताया बेवकूफ, बोले-हार कर सकते थे टीम इंडिया को बाहर

Michael Vaughan ने  South African team को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ (stupid) टीम बताया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप पर विवादित बयान दिया है।

Michael Vaughan का विवादित ब्यान

टी20 वर्ल्ड 2026 की ट्रॉफी जीतकर भारत तीसरी बार चैंपियन बना है। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने 2024 में विश्व कप जीता था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर ने हाल ही में खत्म हुए टी20 कप पर अपना विवादास्पद ब्यान दिया है। उन्होंने टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की टीम को सबसे बेवकूफ करार दिया है। उन्होंने कहा कि Proteas की एक गलती ने भारत को चैंपियन बनने का मौका दिया है।

Michael Vaughan क्या बोले ?

स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा ,” मैं आपको बताता हूँ कि इस टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन थी? South Africa। अगर साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में वेस्ट इंडीज को उन्हें हराने दिया होता तो भारत बाहर हो जाता। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हो, तो सबसे अच्छा तरीका है कि सबसे मजबूत टीम को शुरुआती दौर में ही बाहर कर दो। ”

माइकल वॉन का पूरा ब्यान

पूर्व कप्तान बोले ,”उस मैच को जीतकर उन्होंने भर का रथ (juggernaut) जारी रखने दिया। भारत ने फिर जिम्बाब्वे को हराया। वेस्ट इंडीज को लगभग क्वार्टर फाइनल में हराया। फिर इंग्लैंड को हराया। साउथ अफ्रीका को अगला मैच जिम्बाब्वे से खेलना था और उसमें उन्होंने 3 खिलाडियों को आराम भी दिया था। ” वॉन का तर्क था कि क्रिकेट में आमतौर पर ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। लेकिन वर्ल्ड कप को जीतने के लिए स्मार्ट स्ट्रैटजी हो सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का ड्रामा और फेरबदल

सुपर-8 के ग्रुप 1 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर South Africa ने वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हराया था। इससे पहले भारत 76 रन से साउथ अफ्रीका से हार खाई थी। जिससे भारत की स्थिति बहुत नाजुक हो गई थी। भारत का एनपीआर बहुत खराब हो गया था और वर्ल्ड से बाहर होने की स्थिति बन गई थी। भारत को क्वालीफाई करने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराना था।

अगर साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज से हार जाती तो वेस्ट इंडीज की एनपीआर बेहतर हो जाती। वहीँ भारत बाकी मैच जीतने के बावजूद भी नेट रन रेट के कारण बाहर हो जाता। लेकिन साउथ अफ्रीका की जीत ने भारत को बाहर होने से बचाया।

इसके बाद भारत का सफर
  • भारत ने जिम्बाब्वे को हराया।
  • वेस्टइंडीज को संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों की बदौलत हराया।
  • फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीता।
  • साउथ अफ्रीका खुद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई।
माइकल वॉन के ब्यान पर विवाद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का ब्यान मैच फिक्सिंग जैसा लग रहा है। जिसे कई लोग क्रिकेट की भावना के खिलाफ बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या वे मैच फिक्सिंग की सलाह दे रहे हैं ? भारतीय फैंस ने इसे भारत की जीत पर वॉन की खीज बताया है। कुछ ने कहा कि साउथ अफ्रीका ने सम्मान के साथ खेल खेला। माइकल वॉन का यह ब्यान भारत की जीत के कुछ दिन बाद आया है। जिसने एक नई बहस छेड़ दी है। माइकल वॉन का मत है कि भारत साउथ अफ्रीका की बेवकूफी के कारण चैंपियन बना।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top