CNAP कॉलर नाम, LPG सिलेंडर, पेंशनधारकों का जीवन प्रमाण पत्र 2026, PNB क्रेडिट कार्ड चार्ज, SEBI डायरेक्ट प्लान, GST का नियम और कैंसर दवा समेत कई नियम बदले।
CNAP, LPG, GST और पेंशन के नए नियम
नवंबर का पहला दिन अपने साथ सिर्फ सर्दी की आहट नहीं लाया है, बल्कि आप के वित्तीय मामलों में भी कई बदलाव लाया है। आज 1 नवंबर 2026 से देशभर में कई वित्तीय और रोजमर्रा के नियम बदल गए हैं। जीएसटी पंजीकरण, एलपीजी सिलेंडर के दाम पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र, मोबाइल कॉलिंग और PNB के क्रेडिट कार्ड के शुल्क तक कई बदलाव किए गए हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि एक नवंबर से बदले नियम किसे राहत देंगे और किसकी जेब पर भारी पड़ेंगे।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
सबसे पहले रसोई की बात। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज से सिलेंडर की कीमत 2820 रुपए हो गई है। कई जगहों पर जगहों पर 10.50 से 11.50 रुपए तक की वृद्धि हुई है।
राहत की बात ये है कि घरेलू रसोई के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। घरेलू रसोई गैस के दाम पिछले महीने की तरह 942 रुपए हैं। हां, होटल ढाबे और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ सकता है। बाहर का खाना थोड़ा महंगा हो सकता है। अपने शहर का रेट देखने के लिए IOCL जैसी तेल कंपनियों की वेबसाइट पर विजिट करें।
GST में कारोबारियों को राहत
छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप के लिए यह अच्छी खबर है। अब को-वर्किंग स्पेस के पते पर भी जीएसटी पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसके लिए सदस्य समझौते की कॉपी और बिजली बिल या चूल्हा टैक्स (House Tax) जैसे पते को अपलोड करना होगा।
आधार सत्यापन से रजिस्ट्रेशन कराने पर अधिकारी बेवजह पते की जांच नहीं करेंगे। गंभीर गड़बड़ी या जालसाजी होने पर ही एड्रेस की जांच होगी। अपील शुल्क जमा कराने, कारण बताओ नोटिस और जीएसटी रिफंड की प्रकिर्या भी आसान की गई है।
CNAP: अब मोबाइल फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम
अनजान नंबर से कॉल आये तो अब नंबर के साथ नाम भी दिखेगा। दूरसंचार विभाग के निर्देश के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां (Calling Name Presentation) यानि CNAP सेवा शुरू कर रही हैं। अब मोबाइल स्क्रीन पर वही नाम दिखेगा, जिस नाम से KYC करके सिम ली गई है, भले ही नंबर आपके फोन में सेव न हो।
इससे स्पैम और फर्जी कॉल पहचानना आसान होगा। फिलहाल ये सुविधा 4G और 5G स्मार्टफोन के लिए है। आगे 2G और 3G फोन पर भी लागू हो सकती है।
पेंशनधारकों के लिए जरूरी काम और महीना
यदि आप या आपके घर में कोई पेंशनभोगी है तो ये तारीख याद रख लें। 80 साल से कम उम्र के पेंशनधारकों को 1 से 30 नवंबर 2026 तक वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। देर हुई तो पेंशन रुक सकती है।
जीवन प्रमाण पत्र कैसे जमा कराएं ?
दो रास्ते हैं। बैंक की शाखा जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। या फिर घर बैठे जीवन प्रमाण ऐप से आधार आधारित फेस वेरिफिकेशन करें।
PNB क्रेडिट कार्ड: बड़े बिल पर 1 % शुल्क
अब बात क्रेडिट कार्ड की। पीएनबी क्रेडिट कार्ड से एक बिलिंग साईकिल में 50000 से अधिक के बिजली, पानी या टेलीफोन जैसे यूटिलिटी बिल भरने पर 1 प्रतिशत अधिक शुल्क लगेगा। यह शुल्क प्रति लेनदेन अधिकतम 2000 रुपए रहेगा।
आम घर का बिल इस सीमा तक कम ही पहुंचता है लेकिन दूकान या कार्यालय का बिल भरने वालों को हिसाब लगाना होगा।
म्युचुअल फंड: डायरेक्ट प्लान अब पहले दिखेगा
निवेशकों के लिए सेबी का नियम आज से प्रभावी है। AMC की वेबसाइट पर अब म्युचुअल फंड का डायरेक्ट प्लान अब डिफाल्ट रूप से दिखेगा। रेगुलर प्लान चुनने पर अब ज्यादा एक्सेस रेशियो की चेतावनी मिलेगी।
सीधी सी बात ये है कि अब कमीशन और खर्च का फर्क आपके सामने साफ होगा। लंबी अवधि में यह फर्क अच्छा-ख़ासा रिटर्न बदल सकता है।
कैंसर की 137 दवाइयां होंगी सस्ती
यह खबर कई परिवारों को राहत देगी। NPPA ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा 30 प्रतिशत तक तय की है। जिससे खुदरा कीमतों में 70 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। नए रेट 9 नवंबर 2026 से लागू होंगे। संशोधित दाम NPPA की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
कुल मिलाकर 1 नवंबर 2026 से बदले नियम किसी के लिए राहत तो किसी के लिए थोड़ा अतिरिक्त खर्च लेकर आए हैं। घरेलू गैस के दाम स्थिर हैं, कैंसर की दवांए सस्ती होंगी और जीएसटी प्रक्रिया आसान हो गई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर और कुछ कार्ड शुल्क जेब पर असर डालेंगे।






