Site icon www.4Pillar.news

महिला की छाती पर अचानक उग आई 5 सेंटीमीटर लंबी ‘सींग’, दुर्लभ मामला देख हैरान रह गए डॉक्टर्स 

महिला को पहले सीने पर खुजली की शिकायत हुई। परंतु कुछ समय पश्चात अपने सीने पर 'सींग' देखकर महिला सन्न रह गई। फ़िलहाल डॉक्टर्स ने सर्जरी करके महिला के सींग को निकाल दिया है। 

महिला को पहले सीने पर खुजली की शिकायत हुई। परंतु कुछ समय पश्चात अपने सीने पर ‘सींग’ देखकर महिला सन्न रह गई। फ़िलहाल डॉक्टर्स ने सर्जरी करके महिला के शरीर से सींग को निकाल दिया है।

कभी-कभी लाइफ में ऐसे चीजें सामने आ जाती है, जिनके बारे में पहले न तो किसी ने सुना हो और न ही देखा हो। ऐसी बातों पर विश्वाश करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।  हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के सीने पर ‘सींग’ निकल आया। ऐसा अजीबोगरीब मामला देखकर डॉक्टर्स तक हैरान रह गए, क्योंकि अभी तक मेडिकल साइंस में ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है।

मलेशिया का है ये मामला

दरअसल यह अजीबोगरीब घटना मलेशिया के एक शहर की है। जहां एक 63 वर्षीय महिला के सीने पर अचानक सींग निकल आया और यह धीरे-धीरे बढ़ने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले महिला के सीने पर खुजली शुरू हुई। महिला ने पहले उसे नार्मल खुजली समझ कर ध्यान नहीं दिया। परन्तुं जब महिला ने अचानक अपने सीने पर सींग देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला अपना ये अजीबोगरीब मामला लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंची।

डॉक्टर्स ने पूरा मामला समझने के बाद महिला को बताया कि उन्हें तुरंत सर्जरी की आवश्यकता है, वरना सींग की लम्बाई बढ़ सकती है। यह सींग अब तक 5 सेंटीमीटर तक बढ़ चूका था। डॉक्टर्स ने सर्जरी की मदद से महिला के शरीर से सींग निकाल दिया है और अब महिला ठीक है।

दुर्लभ स्किन इंफेक्शन के कारण निकला सींग

डॉक्टर्स ने बताया कि बहुत ही दुर्लभ स्किन इन्फेक्शन के चलते महिला की छाती पर यह सींग निकल आया था। डॉक्टर्स ने ये भी बताया कि यह एक ऐसा सींग है जो बाल, त्वचा और नाखूनों में मिलने वाले प्रोटीन की वजह से महिला की छाती पर उग आया।

Exit mobile version