Site icon www.4Pillar.news

यूपी में बिना मास्क के पकड़े जाने पर लगेगा 1000 रूपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश में रविवार के दिन लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तक बंद रहेंगे। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों पर 1000 रूपये का जुर्माना लगेगा।

उत्तर प्रदेश में रविवार के दिन लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तक बंद रहेंगे। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों पर 1000 रूपये का जुर्माना लगेगा।

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार के दिन वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। अब पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार के दिन लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दफ्तर, बाजार बंद रहेंगे। रविवार के दिन सैनिटाइजेशन अभियान भी चलेगा। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों पर 1000 रूपये  का जुर्माना लगेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ मंडल आयुक्त और टीम-11 के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया है। प्रदेश के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रविवार के दिन बंद रहेगा। प्रदेश में सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर 1000 रूपये जुर्माना लगाया जाएगा। अगर दूसरी बार पकड़ा गया तो यही जुर्माना बढ़ाकर 10000 तक लगेगा।

वही कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिला में शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इन दोनों दिनों में बनारस पूरी तरह बंद रहेगा। खाद्य पदार्थों जैसे दूध ब्रेड फल सब्जी की दुकानें सुबह 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति है। धार्मिक स्थलों, शराब और बार रेस्टोरेंट इन 2 दिनों में बंद रहेंगे।

Exit mobile version