Orai:उत्तर प्रदेश के उरई जिले के कोंच कस्बे में एक मनचले आशिक को लड़की के साथ छेड़खानी करना इतना भारी पड़ा कि उसको सैंडल से इतनी बार मारा गया ,जिसकी गिनती करना भी मुश्किल है।
हालांकि, बाद में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो को सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है।
Orai: घटना यूपी की है
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मनचले की खूब पिटाई हो रही है। जिसमें एक महिला के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की पिटाई हो रही है। 20 सेकंड के इस वीडियो में आप खुद गिन सकते हैं कि लड़की ने आरोपी के सिर पर कितनी चप्पल मारी होंगी।
आशिकी का भूत उतारा
बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त एक लड़के ने राह चलती हुई एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। जिसके बाद महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर आशिकी का भूत उतार दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक झुककर नीचे बैठा हुआ है और महिला उसके सर पर सैंडल से धड़ाधड़ वार कर रही है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
योगिता भयाना का ट्वीट
इस वीडियो को सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। योगिता भयाना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ,” इस घटना पर आपकी क्या राय है। यूपी के उरई जिले के कोंच कस्बे में एक युवक को एक युवती से छेड़खानी करने पर लड़की ने सैंडल चप्पलों से जबरदस्त पिटाई फिर पुलिस ने मनचले को हिरासत में लिया। ” मनचले की पिटाई का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वैसे आपकी क्या राय है। कमेंट कर जरूर लिखें।