Site icon 4PILLAR.NEWS

Aaj Ka Mausam: जानिए आज कहां होगी भारी बारिश

Weather forecast today, Aaj Ka Mausam: आज कहां भारी बारिश होगी

Weather forecast today:देश के कई हिस्सों में आज का मौसम सुहावना रहेगा। IMD के अनुसार कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। जानिए आज के मौसम की पूर्व जानकारी।

Weather forecast today

आज हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम भारत के अन्य क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के पूर्व अनुमान बुलेटिन के अनुसार, अगले 3-4 दिन तक बारिश जारी रह सकती है। जिसमें अलग-अलग स्थानों पर गरज, चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। यह पूर्वानुमान एक सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र और मानसूनी हवाओं के प्रभाव से जुड़ा है। जो हिमालय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक को प्रभावित कर सकता है। नीचे राज्यवार विस्तृत जानकारी दी गई है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली का आज का मौसम

पंजाब के जालंधर और अमृतसर का मौसम

Weather forecast today: आज पंजाब के जालंधर और अमृतसर में भारी बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली की गिरने की आशंका है। राज्य के कई जिलों में अधिक वर्षा हो सकती है। बारिश के कारण बाढ़, यातायात में बाधा, फसलों की नुक्सान और भूस्खलन की आशंका है। रेड अलर्ट जारी है।

Today Weather: राजस्थान का में कहां बारिश होगी ?

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 64.4 से 115.4 मिलीमीटर बरसात होने की संभावना है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव, ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को नुकसान और कमजोर सरंचनाओं को खतरा है।

उत्तर प्रदेश का आज का मौसम
  1. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
  2. पूर्वी यूपी में मध्यम से लेकर भारी बरसात की संभावना है।
  3. यूपी के कई जिलों में जैसे बहराइच, लखीमपुर-खीरी, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर और सीतापुर में बारिश का अलर्ट है।
  4. राज्य के कई इलाकों में जलभराव हो सकता है।

Weather forecast today: भारत मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर 205 मिलीमीटर से अधिक वर्षा की संभावना है। इन राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।

Exit mobile version