Site icon www.4Pillar.news

AAP बनी राष्ट्रीय पार्टी, TMC, CPI और NCP को झटका

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। वहीं, चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की TMC, शरद पवार की NCP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। इसके अलावा CPI भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गवा चुकी है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। वहीं, चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की TMC, शरद पवार की NCP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। इसके अलावा CPI भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गवा चुकी है।

चुनाव आयोग ने सोमवार के दिन आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने की घोषणा की है। इसके अलावा ECI ने बताया कि TMC, सीपीआई और एनसीपी अब राष्ट्रीय पार्टियां नहीं रही हैं। चुनाव इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनावों की घोषणा करते समय कहा था कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। बता दें, कुछ दिन पहले ही आप ने नेशनल पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

AAP कर्नाटक के राज्य संयोजक पृथ्वी रेड्डी ने याचिका में कहा था कि AAP राष्ट्रीय पार्टी बनने के सभी मापदंडों को पूरा कर चुकी है। इसके बावजूद भी चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने से इंकार कर दिया है।

कर्नाटक विधान सभा चुनावों की घोषणा के दौरान चुनाव आयोग ने कहा था कि वो शरद पवार की एनसीपी की राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेगा।

कैसे मिलती है मान्यता ?

किसी भी राजनीतिक पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता तब मिलती है जब उसके उम्मीदवार लोक सभा या विधान सभा चुनावों में 4 या इससे अधिक राज्यों में 6 फीसदी या इससे अधिक मत हासिल करते हैं। इसके अलावा पार्टी के चार या इससे अधिक लोक सभा के उम्मीदवार जीते होने चाहिए।

केजरीवाल ने जताई खुशी

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया है। अरविंद केजरीवाल ने लिखा,” इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी ? ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से निभा सकें।”

Exit mobile version