AAP हरियाणा ने चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमले के खिलाफ सांसद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में किया आक्रोश प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी सांसद सुशील गुप्ता ने कहा हमारे 20 सैनिक शहीद हुए 76 घायल और 10 सैनिकों को बंदी बनाया गया। आखिर किस लिए, जब चीन भारत की सीमा के अंदर घुसा ही नहीं ?

आप हरियाणा का आक्रोश प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी हरियाणा ने आज चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले के विरोध में पूरे हरियाणा में आक्रोश प्रदर्शन किया।

सांसद सुशील गुप्ता ने की प्रेस कांफ्रेंस

दिल्ली राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर भारतीय सरकार का रवैया बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से देश कुछ सवालों का जवाब चाहता है। भारत-चीन सीमा पर हुई घटना को लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता से झूठ क्यों बोला ।

कल भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर देश के प्रधानमंत्री जी ने एक सर्वदलीय बैठक किया , परंतु अभी भी कुछ सवाल हैं, जिनका देश जवाब चाहता है। काफी लंबे समय से भारत-चीन सीमा विवाद चल रहा है। यह खबर भी सुनने में आई कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी चली, परंतु बावजूद ऐसी घटना घटी, जिसको लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। आरएस गुप्ता ने कहा।

20 जवान शहीद हुए, 76 घायल हुए और 10 बंदी बनाये गए

देश के लोगों के मन में गुस्सा है। कई प्रकार के प्रश्न जनता के मन में उठ रहे हैं, परंतु केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का जो रवैया रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले केंद्र सरकार ने कहा कि हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु  मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया। अब प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि चीन हमारे सीमा के अंदर घुसा ही नहीं, चीन ने हमारी कोई जमीन नहीं हड़पी, तो आखिर चीन से इतने दिनों में तनाव कम करने के लिए क्या वार्ता की जा रही थी, हमारे 20 जवान शहीद हुए, 76 घायल हुए और 10 बंदी बनाये गए थे आखिर किस लिए ।

एमपी सुशील गुप्ता ने  कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोल रही है ?

देश को सच बताए सरकार :गुप्ता

उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ एक विश्वासघात है, जो केंद्र की सरकार कर रही है। जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है। देश की जनता केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से सच जानना चाहती है ?

दिल्ली सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि चीन के बॉर्डर पर हमारे सैनिक बिना हथियार के क्यों भेजे गए ?

चीन से बदला ले सरकार : सांसद गुप्ता

श्री गुप्ता ने कहा कि यह बड़ा ही संवेदनशील मुद्दा है और हम जवानों की शहादत पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करना चाहते। हम अपने देश के जवानों के साथ खड़े हैं, परंतु देश की जनता भारत और चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हमारे जवानों की शहादत का भारत की सरकार चीन से बदला ले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन को मुंहतोड़ जवाब दें।

MP गुप्ता ने कहा चीन के इस तरह के घृणित रवैये के बावजूद केंद्र सरकार चीनी कंपनियों और बैंकों को भारत में काम करने का मौका क्यों दे रही है ? लगातार चीन से हो रहे खरबों रुपये के आयातों को रोकने तथा उन सामग्रियों को लेकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार क्यों पहल नहीं कर रही है ? एक तरफ चीन हमारे देश पर हमला करता है दूसरी तरफ भारत सरकार चीनी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ठेके देती चली जा रही है, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रेसवार्ता में सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और देश की सेना के साथ खड़ी हैसांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने जो कुर्बानी दी है, वह मांग करती है कि भारत की जो जमीन चीन ने कब्जा कर ली है, भारत सरकार उसे चीन से वापस छीन कर लाए और 1 अप्रैल से पहले जो सीमा पर स्थितियां थी, वही परिस्थितियां एक बार फिर से बहाल की जाए। जो हमारा हिस्सा था, उसे आजाद कराया जाए। इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आज आक्रोश प्रदर्शन कर रही है।

आगे , सांसद सुशील गुप्ता ने दिल्ली में होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को न्यौता न दिए जाने के मुद्दे पर अपना मत रखते हुए कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को दिल्ली में ही होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में न बुलाना केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की क्षीण मानसिकता को दर्शाता है और पूरा देश उनकी इस घृणित मानसिकता का विरोध करता है ।

आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर सैनिकों की शहादत पर हर शहीद के परिवार को एक करोड़ सम्मान राशि दी जाए।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री