Site icon www.4Pillar.news

AAP नेता संजय सिंह ने साधा सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना,कहा- जब सत्ता की विदाई का वक्त आया तो केजरीवाल मॉडल याद आया

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 में होने वाले हैं। इसी बीच राजनितिक दल यूपी की जनता को रिझाने में लगे हुए हैं। विधान सभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के 'हैप्पीनेस करिकुलम' मॉडल को राज्य के प्राइमरी स्कूलों में लागु करने की घोषणा की है। जिसको लेकर आप नेता और दिल्ली से राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। 

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 में होने वाले हैं। इसी बीच राजनितिक दल यूपी की जनता को रिझाने में लगे हुए हैं। विधान सभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के ‘हैप्पीनेस करिकुलम’ मॉडल को राज्य के प्राइमरी स्कूलों में लागु करने की घोषणा की है। जिसको लेकर आप नेता और दिल्ली से राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

संजय सिंह का योगी आदित्यनाथ पर निशाना

अगले साल यानि 2022 में देश के पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। विधान सभा चुनावों के देखते हुए राजनितिक दल सक्रिय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस पार्टी , तृणमूल कांग्रेस , समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित सभी पार्टियों ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिया अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुंनावों को देखते हुए जैसे ही राजनितिक सरगर्मियां तेज हुई हैं वैसे ही एक दूसरे पर हर पार्टी का आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है।

सीएम केजरीवाल ने जताई हैरानी

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने योगी सरकार का एक पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए हैरानी जताई है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है जिसपर लिखा है ‘योगी सरकार प्राथमिक स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम लांच करने की तैयारियां कर रही है। सीएम योगी की इस ऐड पर केजरीवाल ने हैरानी जताते हुए लिखा ,”  क्या ? आप की नकल कर रहे हैं योगी जी और बीजेपी ?” जिसपर संजय सिंह अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने सीएम केजरीवाल के ट्वीट को दोहराते हुए लिखा ,” जब सत्ता की विदाई का वक्त आया तो अरविंद केजरीवाल का मॉडल याद आया। काश पांच साल पहले कुछ सोचा होता अब तो ट्रेन छूट गई है। “

Exit mobile version