Categories: Politics

गुजरात के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा पर: सुरेंद्र राठी

गुजरात निकाय चुनावों में शानदार जीत के बाद AAP नेता सुरेंद्र राठी ने कहा-कांग्रेस को नकार कर आम आदमी पार्टी को विकल्प मान रही जनता।

गुजरात नगर निकाय चुनाव के बाद हरियाणा में AAP का फोकस

नगर निकाय गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता से यह साबित हो गया है कि देश की जनता आम आदमी पार्टी के विकास के मॉडल में विश्वास जताने लगी है। इस चुनाव में जहां गुजरात की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। सुरेंद्र राठी ने कहा।

जनता ने कांग्रेस को नाकारा

वहीं आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का विकल्प मानते हुए मुख्य विपक्षी दल बनाया है। जल्द ही हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनाव में भी आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश की जनता को एक नया और बेहतर विकल्प देने का काम करेगी। सुरेंद्र राठी ने गुजरात नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मिली सफलता पर गुजरात की जनता का आभार व्यक्त करते हुए लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

मोदी के गढ़ में सेंध

आप नेता ने कहा कि गुजरात नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी मोदी के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रही है और सूरत निकाय चुनावों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 सीटों पर कब्जा किया।

अरविंद केजरीवाल सरकार का विकास मॉडल

उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने इन चुनावों में कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। जनता अब अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली के विकास के मॉडल में विश्वास करने लगे हैं और अपने राज्यों में भी आप के साथ जुड़ रहे हैं। जल्द ही हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनावों में भी गुजरात की तरह हरियाणा में भी परचम लहराने का काम करेंगे।

राजनीतिक बदलाव लाने के मूड में जनता

सुरेंद्र राठी ने कहा कि हरियाणा की जनता खासकर जमीन से जुड़े लोग भाजपा की ग्रलत नीतियों से परेशान हो चुके हैं और पुरानी घिसी-पिटी राजनीति को पीछे छोड़कर राजनीतिक बदलाव लाने के मूड में है। उन्होंने हरियाणा की जनता से आगामी चुनावों में किसान, मजदूर, गरीब, मध्यम वर्ग, दुकानदार विरोधी भाजपा सरकार को सबक सिखाने और आप के साथ जुड़कर प्रदेश के विकास के पथ पर लेकर जाने का आह्वान किया।

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

14 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

14 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

15 घंटे ago