Site icon 4PILLAR.NEWS

AAP पंचकूला ने पार्टी विस्तार बैठक की

AAP Panchkula ने पार्टी विस्तार बैठक की

AAP Panchkula और कालका इकाई ने जिला संयोजक सुरेंद्र राठी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कालका पंचकूला चंडीमंदिर सूरजपुर चंडीकोटला के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

AAP Panchkula ने पार्टी विस्तार बैठक की

आज आम आदमी पार्टी कालका व पंचकूला की एक सयुंक्त बैठक गांव चंडीमंदिर के बुर्ज में बलबीर सिंह बल्ली के होटल में हुई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन विस्तार करना रहा। पार्टी मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार सांझा किए और प्रदेश में आगे क्या रणनीति बनानी है ,पर खुलकर चर्चा की।

AAP के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नए जुड़े कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार द्वारा आम आदमी के हित में किए गए कार्यो के बारे में अवगत करवाया गया। आप के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मे जो कार्य गरीब और आम आदमी के हित के लिए किए है उनकी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

आप नेता सुरेंद्र राठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग प्रदेश में लगभग सभी पार्टियों को आजमा चुके है लेकिन किसी ने आपकी आवाज नही सुनी। बेरोजगारी अपने चरम पर है। शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है। अब एक मौका आम आदमी पार्टी को भी मिलना चाहिए। ताकि जो कार्य दिल्ली में आम आदमी के हित के लिए हुए है वो हरियाणा में भी हो सके।

पार्टी मीटिंग में सोशल डिस्टेंस के नियमों का विशेष रूप से पालन किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने सभी को पार्टी के मेम्बर फॉर्म और मास्क उपलब्ध करवाए हैं।
इस मौके पर नसीब सिंह अनिल दुहण शंकर दमनप्रीत हसनैन जगदीश कृपाल सिंह संदीप यादव अमृतपाल सिंह जयप्रकाश असलम राणा लखबीर सिंह अनिल भारद्वाज ऋषभ आदि उकार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version