Site icon 4PILLAR

Abhishek Sharma admitted: भारत बनाम नामीबिया टी20 मैच से पहले अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Abhishek Sharma admitted to hospital

Abhishek Sharma admitted to hospital: भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

Abhishek Sharma admitted to hospital

भारत बनाम नामीबिया टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए है। भारत का अगला मैच नामीबिया के साथ नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होना है। ऐसे में अभिषेक के अचानक हॉस्पिटल में एडमिट होने से उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है। ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Abhishek Sharma admitted : अभिषेक शर्मा कब और कहाँ भर्ती हुए ?

अभिषेक शर्मा को 10 फरवरी, सोमवार रात को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 फरवरी को भी वे अस्पताल में ही रहे। उन्हें पेट में संक्रमण और बुखार के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शर्मा अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में ही बिमार हो गए थे। फिर भी उन्होंने मैच खेला। उनकी टीम के कोच गौतम गंभीर के घर पर डिनर के समयतबियत और ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीमारी के चलते प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए अभिषेक शर्मा

दिल्ली में टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी अभिषेक शामिल नहीं हुए। जबकि बाकि खिलाडी प्रैक्टिस कर रहे थे। असिस्टेंट कोच रेयान टेन दोषेट ने बताया था कि अभी भी उन्हें पेट की समस्या है, लेकिन उम्मीद है कि दो दिन में फिट हो जाएंगे।

भारत बनाम नामीबिया मैच पर असर

बीमारी के कारण अभिषेक शर्मा की नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने की संभावना बहुत कम है। उनका खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। कई रिपोर्ट में कहा गया कि वे कम से कम एक हफ्ते टीम से आउट रह सकते हैं। भारत बनाम नामीबिया, भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में भी उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

अभिषेक की बिमारी का टीम इंडिया पर प्रभाव

यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि हाल में अभिषेक शर्मा विस्फोटक ओपनिंग कर रहे थे। अब उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। टीम इंडिया के लिए हाल ही के दिनों में ये दूसरा झटका है। इससे पहले जसप्रीत बुमराह भी बुखार के कारण टीम से बाहर हैं।

Exit mobile version