Video : अजय देवगन ने पत्नी काजोल को जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही। पत्नी के बर्थडे पर एक्टर अजय देवगन ने खास अंदाज में विश किया है। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा।

5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी काजोल आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रही है। पत्नी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए अभिनेता अजय देवगन ने काजोल को बेहद ही खास अंदाज में बधाई दी है।

Happy BirthDay Kajol

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी ने फ़िल्मी पर्दे पर तो कई बार अपनी लव स्टोरी से दर्शकों का दिल जीता है। रियल लाइफ में भी बॉलीवुड के पावर कपल प्रेम कहानी बहुत रोमांटिक है।

असंभावित जोड़ी

काजोल और अजय देवगन को विपरीत व्यक्तित्व के कारण एक असंभावित जोड़ी के रूप में भी जाना जाता है। जहां , अजय देवगन को बेहद गंभीर और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। वहीं, काजोल बेहद बातूनी और चुलबुली है। आज काजोल को उनके 48 वे जन्मदिन पर पति अजय देवगन ने खास अंदाज में बधाई दी है।

इस तरह किया विश

अजय देवगन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए काजोल को जन्मदिन की बधाई दी है। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजय देवगन अपने मोबाइल फोन को दिखाते हैं। इसमें काजोल के नाम से इ फोन कॉल आ रहा है और अजय देवगन कॉल रिसीव करते हैं। जिसके बाद एक के बाद एक बर्थडे गर्ल काजोल की कई तस्वीरें दिखाई देती हैं। इन तस्वीरों में वह रेड कलर की ड्रेस में मुस्कुराते हुए बहुत खूबसूरत लग रही है। फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।

वीडियो देखें

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1555261509558607873

अभिनेता अजय देवगन ने काजोल के जन्मदिन पर वीडियो शेयर करते हुआ कैप्शन में लिखा ,” जब यह कॉल करती है तो मैं कभी फोन उठाने से नहीं चुकता हूं। हैप्पी बर्थडे प्रियतमा , काजोल। ”

आपको बता दें , अजय देवगन और काजोल की [पहली मुलाकात 1995 में फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी। दिव्य भारती की मौत के बाद काजोल को फिल्म हलचल में लीड रोल मिला था।

काजोल और अजय देवगन ने लगभग चार साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप की किसी को भनक भी नहीं लगने दी। लंबे चले रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 24 फरवरी 1999 को मुंबई में शादी कर ली थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

8 thoughts on “Video : अजय देवगन ने पत्नी काजोल को जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाई

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई