Site icon www.4Pillar.news

अर्जुन कपूर COVID 19 संक्रमित हुए, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए  कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए  कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के युवा कलाकार अर्जुन कपूर कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। 35 वर्षीय अभिनेता ने अपने कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

अर्जुन कपूर ने कोविड पॉजिटिव होने जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” आप सबको यह बताना मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया हूं। फिलहाल मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह के बाद मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और मैं क्वारंटीन में रहूंगा। मैं एडवांस में ही आप सबका सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद करना चाहूंगा और आने वाले दिनों में मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में आप सबको जानकारी देता रहूंगा। ”

आपको बता दें, भारत में कोरोना वायरस में मामले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रविवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार,देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 41 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। वहीँ पिछले 24 घंटों में, भारत में 90632 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत ब्राजील को पीछे छोड़ते अमेरिका के बाद पुरे विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Exit mobile version