Site icon www.4Pillar.news

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने खरीदी नई मर्सिडीज़, यूजर्स ने किए मजेदार रिएक्शन

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है।  उन्होंने अपनी लग्जरी कार का एक छोटा सा वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट पर लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस फनी कमेंट भी कर रहे हैं।

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है।  उन्होंने अपनी लग्जरी कार का एक छोटा सा वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट पर लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस फनी कमेंट भी कर रहे हैं।

मेगा टीवी सीरियल रामायण में राम का रोल करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है। अरुण गोविल ने हाल ही में अपनी नई कार का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

अरुण गोविल की नई कार

महज 15 सेकंड के वीडियो की शुरुआत में अरुण गोविल उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल के साथ में होती है। जो कार का कवर उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें चाबियां सौंपी जाती है। शोरूम में अरुण गोविल कि उनके रामायण के दिनों की तस्वीर भी लगी हुई दिखाई दे रही है।

कार का वीडियो

अपनी नई गाड़ी के वीडियो को शेयर करते हुए अरुण गोविल ने कैप्शन में लिखा,” प्रभु की कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ। आप सबकी शुभकामनाएं आपेक्षित हैं।”

रामायण के राम द्वारा शेयर किए गए वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को देखकर अरुण गोविल को बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग फनी कमेंट भी कर रहे हैं।

लोगों के कमेंट

एक यूजर ने लिखा, नई कार खरीदने के लिए बधाई। भगवान के आशीर्वाद से नया वाहन दोषमुक्त होगा। एक अन्य ने पूछा कि पुष्पक विमान के बजाय मेड इन जर्मनी वाहन को कैसे चुना? एक अन्य ने पूछा कार खरीदने की क्या जरूरत है जब उन्हें आसमान से पुष्पक विमान आसानी से मिल सकता है। एक अन्य ने लिखा,” मेरा तो छोटा सा नाम है। #राम।  एक अन्य लिखा बहुत ही सुंदर नया वाहन। शुभ हो। बधाई। बधाई हो प्रभु। जय श्री राम। इस तरह अरुण गोविल की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Exit mobile version