Ashish Kapoor को दिल्ली पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है। महिला ने एक्टर के दोस्तों और एक महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।
Ashish Kapoor arrested
ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी धारावाहिक से फेमस हुए अभिनेता आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने रेप केस के आरोप में गिरफ्तार किया है। आशीष कपूर, उनके दोस्तों और दोस्त की पत्नी के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
कौन हैं आशीष कपूर
आशीष कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1984 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने इंटीरियर डिजाइन से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में वे अभिनय की दुनिया में आए। उन्होंने 2010 शश,,, कोई है से टीवी डेब्यू किया था। आशीष ने ‘देखा एक ख्वाब’ में युवराज उदयवीर सिंह की भूमिका निभाई। इसके बाद वे ये रिश्ता क्या कहलाता में नैतिक की बहन रश्मि के पति की भूमिका में नजर आए। वे सरस्वतीचंद्र, मौलक्की, रिश्तों की अग्निपरीक्षा और बंदिनी जैसे टीवी शो में नजर आए।
रेप केस में गिरफ्तारी
शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में एक हाउस पार्टी के दौरान उनका यौन शोषण किया। महिला का कहना है कि वह आशीष से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी। उन्हें पार्टी में आमंत्रित किया गया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा की कपूर ने उसका बाथरूम में ले जाकर रेप किया। महिला का दावा है कि घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था लेकिन पुलिस को कथित वीडियो नहीं मिला।
बाथरूम में किया रेप
CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों से पता चलता है कि कपूर और महिला एक साथ बाथरूम में गए थे। दोनों बाथरूम में काफी देर तक रहे। इसके बाद पार्टी ग्रुप में झगड़ा हुआ जो सोसाइटी के गेट तक पहुंचा। महिला का आरोप है कि कपूर के दोस्त की पत्नी ने उसे पीटा और उसी ने कॉल करके पुलिस को बुलाया था।
शुरुआत में महिला के Ashish Kapoor उनके दो दोस्तों पर सामूहिक रेप का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में महिला ने अपना ब्यान बदल दिया और केवल कपूर पर रेप का आरोप लगाया।
आशीष कपूर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
11 अगस्त को सिविल लाइन्स इलाका स्थित पुलिस स्टेशन में आशीष कपूर, उनके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 21 अगस्त को कपूर के दोस्त और दोस्त की पत्नी को अग्रिम जमानत मिल गई।
पुलिस ने Ashish Kapoor की लोकेशन ट्रैक की। उस समय वह गोवा से पुणे गए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने कपूर को 3 सितंबर को पुणे से गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।