Site icon 4PILLAR.NEWS

अभिनेता राहुल रॉय को लकवाग्रस्त और ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया

अभिनेता राहुल रॉय को लकवाग्रस्त और ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को स्वास्थ्य बिगड़ने और ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल में राहुल रॉय लेह से शूटिंग के बाद मुंबई लौटे थे।

राहुल रॉय जम्मू कश्मीर के कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अत्यधिक ठंड होने के कारण थोड़ा बीमार पड़ गए थे। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी बीमारी को हल्के में लिया और मुंबई पहुंचने पर गंभीर रूप से बीमार हो गए। राहुल रॉय की बिल्डिंग में रहनी वाले एक साधारण आदमी ने अभिनेता को तुरंत इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया।

जब उनकी हालत खराब हुई उस समय राहुल रॉय अपने आवास में अकेले रह रहे थे। हालांकि,बाद में अभिनेता के सीरियस होने की खबर सुनकर उनकी पत्नी और बहन अस्पताल पहुंची।

अभिनेता नाना पाटेकर और उनका बेटा मल्हार पहले व्यक्ति थे जिन्होंने फोन कॉल कर राहुल रॉय को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिस समय राहुल रॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस समय उनकी तबियत बहुत खराब थी। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबियत में पहले से सुधार है।

हम उम्मीद करते हैं कि आशिकी फेम अभिनेता जल्दी ही ठीक हो जाएंगे और अपनी वेब सीरीज को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

Exit mobile version