Site icon www.4Pillar.news

क्रिकेटर केएल राहुल के साथ आथिया शेट्टी फोन बूथ में आई नजर,फोटो खूब हो रही है वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ीकेएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सुनील शेट्टी की बेटी है आथिया शेट्टी।

आथिया ने हीरो फिल्म से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के खूब हो रहे हैं चर्चे।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ीकेएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशनशिप के किस्से मीडिया की सुर्खियां बने हुए। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन हाल ही में केएल राहुल ने आथिया शेट्टी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक साथ नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा ,” हैलो,देवी प्रसाद। ” इस फोटो में देखा जा सकता है कि आथिया शेट्टी हंस रही है। दूसरी तरफ केएल राहुल काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। इन दोनों की फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो आथिया शेट्टी ने फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म आथिया आदित्य पंचौली के बेटे सूरज पंचौली के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म में अभिनय के लिए आथिया शेट्टी को दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड भी मिला है। हीरो फिल्म के बाद आथिया शेट्टी अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में नजर आई थी। आथिया शेट्टी ने पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्द्की के साथ काम किया है।

Exit mobile version