Site icon www.4Pillar.news

अभिनेत्री बिदिता बाग़ ने कश्मीरी लड़कियों से शादी का सपना देखने वालों को दिखाई औकात

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर कई बयान आए हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक कमाल आर खान ने भी कश्मीरी लड़की से ट्वीटर पर शादी करने की इच्छा जताई थी। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेत्री बिदिता बाग़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद देश में हलचल जारी है। इस मुद्दे पर राजनितिक गलियारों के साथ-साथ अब बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आ रही है। अभिनेत्री बिदिता बाग़ ने एक ट्वीट करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है जिन्होंने ने कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीरी लड़कियों से शादी करने वाले बयान दिए थे। अभिनेत्री बिदिता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिदिता बाग़ ने अपने ट्वीट में लिखा ,” कश्मीरी सेब खरीदने की औकात नहीं है, करने चले हैं कश्मीरी लड़की से शादी।” आपको बता दें,जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर के विवादित बयान दिया था। अपने बयान में विधायक सैनी ने कहा था ,” अनुच्छेद  370 खत्म होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। क्योंकि अब वहां की गौरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Exit mobile version