Site icon 4PILLAR

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने ‘चने के खेत में’गाने पर किया जबरा डांस: Video

Actress Madhuri Dixit performed a tremendous dance on the song Chane Ke Khet Mein

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।जिसमें एक्ट्रेस ‘चने के खेत में’गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

माधुरी दीक्षित अपने डांस और अभिनय की वजह से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। उनके डांस के दिवाने आज भी कम नहीं हुए हैं।एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज साझा करती रहती है।हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।जिसमें माधुरी दीक्षित अपने गाने ‘चने के खेत में’ पर जबरा डांस करती हुई नजर आ रही है।

माधुरी दीक्षित के इस डांस वीडियो को आईफा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है।उनका ये वीडियो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। धक-धक गर्ल के इस डांस परफॉमेंस को फैन बहुत पसंद कर रहे हैं।प्रशंसकों को माधुरी दीक्षित के डांस मूव्स बहुत पसंद आ रहे हैं।

वहीँ,काम के मोर्चे की बात करें तो ,माधुरी दीक्षित ने गत वर्ष दो फिल्मों में काफी लंबे अंतराल के बाद वापसी की थी। उन्होंने कलंक और टोटल धमाल फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया था।दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के अभिनय को काफी सराहा गया।

Exit mobile version