Site icon www.4Pillar.news

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें,फैंस हुए फिदा

मीनाक्षी शेषाद्री ने 16 नवंबर के दिन अपना 58वा जन्मदिन पर सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस को एक्ट्रेस की तस्वीरें पसंद आ रही हैं।

मीनाक्षी शेषाद्री ने 16 नवंबर के दिन अपना 58वा जन्मदिन पर सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस को एक्ट्रेस की तस्वीरें पसंद आ रही हैं।

80 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने 16 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। मीनाक्षी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। हालांकि जब अभिनेत्री फिल्मों से तो दूर है लेकिन इस समय वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीनाक्षी ने 16 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने एक फोटो को अपने फैंस के साथ साझा किया। उनकी लेटेस्ट फोटो में मीनाक्षी फूलों के साथ नजर आ रही है।

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्मदिन

मीनाक्षी शेषाद्रि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, :आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में मीनाक्षी शेषाद्री सफेद रंग की टी शर्ट में दिखाई दे रही है। मीनाक्षी ने फोटो में हंसते हुए एक हाथ गाल पर रखकर पोज दिया है। मीनाक्षी शेषाद्री की फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,” हैप्पी बर्थडे माय क्वीन।” दूसरे ने लिखा,” हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल मीनाक्षी जी। ”

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री की तस्वीर पर लोगों ने दिल और फायर से कमेंट किए हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वर्क फ्रंट

बता दे, मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मीनाक्षी शेषाद्री और जैकी श्रॉफ की जोड़ी उस जमाने में बहुत फेमस हुआ करती थी। उन्होंने हीरो, दामिनी और घायल जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। वही उनके निजी जीवन के बारे में बात करें तो मीनाक्षी शेषाद्री ने हरीश मैसूर के साथ शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।  मीनाक्षी शेषाद्री को आखिरी बार 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘घातक’ में देखा गया था।

Exit mobile version