Site icon 4PILLAR

Video:एक्ट्रेस मौनी रॉय के ‘भीगी भीगी रातों में’ गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया तहलका

Mouni Roy

खूब वायरल हो रहा है Mouni Roy का वीडियो सांग

गाने में Mouni Roy ने अपनी आवाज़ दी

टीवी धारावाहिक से सुर्खियों में आई Mouni Roy रॉय इन दिनों खूब धमाल मचा रही है। छोटे पर्दे से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी  रॉय के पास इन दिनों कई फिल्मों के ऑफर है।

अभिनेत्री मौनी राय (Mouni Roy)  के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि वह फिल्मों के साथ-साथ अब संगीत की दुनिया में भी उतर गई है। मौनी रॉय का पहला गाना रिलीज हो गया है। अभिनेत्री ने पहली बार किसी गाने को अपनी आवाज़ दी है। उनके डेब्यू सॉन्ग का नाम है ‘भीगी भीगी रातों में’। इस गाने और कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर पब्लिश किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय के इस गाने ‘भीगी भीगी रातों में’ मैं उनके अलावा नकाश अजीज़ ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।  इस गाने को आलोक बत्रा ने डायरेक्ट किया है। मौनी राय ने इस गाने में अपनी आवाज़ देने के साथ-साथ अभिनय भी किया है।

मौनी रॉय की फिल्मों की बात करें तो साल 2019 में उनकी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ और ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ फिल्में रिलीज हुई थी। इस साल 2020 में अभिनेत्री ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘मुगल’ फिल्म में नजर आएंगी

Exit mobile version