तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी

फेसम टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। जिसकी वजह उनके द्वारा शेयर किया गया एक यूट्यूब वीडियो है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी खूबसूरती और अदाओं से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। बबीता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। वह हर रोज अपने फैंस के लिए अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। इन सबसे इतर अब मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

दरअसल, मुनमुन दत्ता कुछ दिन पहले एक वीडियो को लेकर विवादों में आई थी। जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। दत्ता के इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी बवाल भी मचा था। हालांकि, उन्होंने मामला बिगड़ते देखकर लोगों से माफ़ी भी मांग ली थी। उन्होंने एक आधिकारिक ब्यान जारी करते हुए कहा था कि उन्हें वाकई उस शब्द का मतलब नहीं पता था। माफ़ी मांगने के बाद भी अब हरियाणा के हिसार  जिला की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी है।

जानिए क्या है मामला ?

मुनमुन दत्ता एक यूट्यूब चैनल चलाती है। वह हर रोज यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करती रहती है। बबीता जी ने साल 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कहा जाने लगा कि मुनमुन दत्ता एक समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है। अपने वीडियो के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी  ट्रोल भी हुई थी।

बिग बॉस 15 में भी एंट्री कर चुकी है मुनमुन दत्ता

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता कुछ दिन पहले बिग बॉस 15 के घर में पहुंची थी। उस समय उनके साथ टीवी के रियलिटी शो में विशाल सिंह , सुरभि चंदना और आकांक्षा पूरी भी मौजूद रही थी। मुनमुन दत्ता बिग बॉस शो को काफी पसंद करती है। मुनमुन कहती है कि वह काफी वर्षों से इस शो को देखती आ रही है। शो में कुछ गलत होने पर मुनमुन दत्ता खुलकर अपने विचार रखती है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

2 thoughts on “तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई