Actress Munmun Dutta: फेसम टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। जिसकी वजह उनके द्वारा शेयर किया गया एक यूट्यूब वीडियो है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी खूबसूरती और अदाओं से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। बबीता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। वह हर रोज अपने फैंस के लिए अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। इन सबसे इतर अब मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
दरअसल, मुनमुन दत्ता कुछ दिन पहले एक वीडियो को लेकर विवादों में आई थी। जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। दत्ता के इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी बवाल भी मचा था।
हालांकि, उन्होंने मामला बिगड़ते देखकर लोगों से माफ़ी भी मांग ली थी। उन्होंने एक आधिकारिक ब्यान जारी करते हुए कहा था कि उन्हें वाकई उस शब्द का मतलब नहीं पता था। माफ़ी मांगने के बाद भी अब हरियाणा के हिसार जिला की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी है।
मुनमुन दत्ता एक यूट्यूब चैनल चलाती है। वह हर रोज यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करती रहती है। बबीता जी ने साल 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कहा जाने लगा कि मुनमुन दत्ता एक समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है। अपने वीडियो के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थी।
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता कुछ दिन पहले बिग बॉस 15 के घर में पहुंची थी। उस समय उनके साथ टीवी के रियलिटी शो में विशाल सिंह , सुरभि चंदना और आकांक्षा पूरी भी मौजूद रही थी। मुनमुन दत्ता बिग बॉस शो को काफी पसंद करती है। मुनमुन कहती है कि वह काफी वर्षों से इस शो को देखती आ रही है। शो में कुछ गलत होने पर मुनमुन दत्ता खुलकर अपने विचार रखती है।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei