Site icon 4PILLAR

‘मैं कुछ मिनट के लिए मर गई थी, फिर जिंदा हो गई’ नीति टेलर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Niti Taylor ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 'मैं कुछ मिनट के लिए मर गई थी

फोटोः इंस्टाग्राम

Niti Taylor ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। नीति ने कहा कि वह कुछ मिनट के लिए मर गई थी और फिर जिंदा हो गई। एक्ट्रेस नीति टेलर के दिल में छेद था। इस बात का खुलासा उन्होंने पिछले साल किया था।

Niti Taylor ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ‘मैं कुछ मिनट के लिए मर गई थी

मनोरंजन की दुनिया में नीति टेलर एक जाना माना चेहरा है। कम उम्र में ही नीति टेलर वो मुकाम हासिल कर लिया है जो दूसरी अभिनेत्रियों को हासिल करने में काफी समय लग जाता है। नीति कई वेब सीरीज और टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी है। नीति का बचपन आम बच्चों की तरह नहीं गुजरा है।

फिर जिंदा हो गई

उन्हें अपने शुरुआती जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गत वर्ष नीति टेलर ने खुलासा किया था कि बचपन में उनके दिल में छेद था। हाल ही में ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

कुछ मिनट के लिए मर गई थी नीति

नीति टेलर ने ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बचपन में कुछ मिनट के लिए मर गई और फिर जिंदा हो गई। उन्होंने कहा, ” जब मैं बच्ची थी, मरने वाली थी। कुछ मिनट के लिए मर भी गई थी और फिर जिंदा हो गई। मैंने जिंदगी से जंग लड़ी है। मैं कुछ भी कर सकती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये यारियां शो इतना हिट होगा। इसके अलावा नीति ने अपने बचपन की कड़वी यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें दौड़ने, नाचने और पार्क में खेलने की इजाजत नहीं थी।

चॉकलेट खाने की इजाजत नही थी

नीति ने कहा ,” मुझे बचपन में चॉकलेट खाने की इजाजत नही थी। इसलिए मुझे चॉकलेट पसंद नहीं है। मेरे साथ के सभी बच्चे बाहर खेलने जाते थे लेकिन मुझे इसकी इजाजत नहीं थी। मैं घर में ही रहती थी। हालांकि इतनी सारी परेशानियों का सामना करने के बाद नीति खुद को बहुत बहादुर मानती है।

Exit mobile version