Video: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दीवार पर उल्टा लटककर पहनें कपड़े

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री दीवार पर उल्टा लटक कर कपड़े पहनती हुई दिखाई दे रही।Video: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दीवार पर उल्टा लटककर पहनें कपड़े

कोरोना वायरस  की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड के सभी कलाकर घर पर ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में सभी अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए घर से ही वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। मनोरंजन के अलावा कलाकर सभी को कोविड-19 महामारी के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

हाल ही में यारियां फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री दीवार पर उल्टा लटक कर कपड़े पहनती हुई नजर आ रही  है। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दे दे प्यार दे एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” साधारण तरीके से अपनी टी को पहनते हुए बोर हो गई थी। यह टास्क आपके लिए भी है। इसे करें। ” इस तरह अभिनेत्री ने कई लोगों को चैलेंज भी दिया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ ही घंटो में अब तक 1278389 बार देखा जा चूका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है।

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ मूवी गिल्ली से की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। साल 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में यारियां फिल्म के साथ डेब्यू किया। जिसके बाद अय्यारी ,दे दे प्यारर दे और मरजावां फिल्मों में काम किया। अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे  में उनके काम को बहुत पसंद किया गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version