Site icon www.4Pillar.news

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते हुए अपराध को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर भड़की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंदरा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध,रेप और हत्या जैसे मामलों को लेकर इंस्टाग्राम के जरिए पीएम मोदी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। योगा गर्ल की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

बेटी बचाओ को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता. शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते हुए अपराध पर पीएम मोदी को टैग किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध,रेप और हत्या जैसे मामलों को लेकर इंस्टाग्राम के जरिए पीएम मोदी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। योगा गर्ल की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक बयान खूब सुर्ख़ियों में है। देशभर एक के बाद एक महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसक रेप और हत्या जैसी घटनाओं से अभिनेत्री बेहद परेशान है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा ,’बेटी बचाओ को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता है ,इसको अमल में भी लाने की जरूरत है। शिल्पा शेट्टी का मेकअप वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अभिनेत्री ने कई रपटों के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। जिनमें से के ‘उन्नाव’ पीड़िता की भी है। जिसे रेप के बाद आरोपियों ने बड़ी निर्ममता के साथ आग के हवाले कर दिया। दूसरी पश्चिम बंगाल मालदा की के महिला की है, जिसको दुष्कर्म के बाद मार दिया गया।

इंस्टाग्राम पर इन खबरों को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा ,”हमारे देश में महिलाओं की स्थिति और गरिमा बेहद निराशाजनक है। पिछले कुछ समय से हालात ऐसे बन गए हैं। ज्यादातर महिलाओं के लिए हर रोज बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। यह कुछ ऐसा है जो अपरिहार्य है। एक महिला के तौर पर शायद मै यह बयां भी नहीं कर सकती कि दुष्कर्म पीड़िताओं और उनके परिवारों के प्रति उदासीन व निर्मम रवैये को अपनाते हुए देखना भी कितना घृणित और परेशान कर देने वाला है। हर रोज ऐसी खबरों को पढ़ना जिनमें लिखा होता है कि आरोपी को जमानत दे दी गई है। वह बाहर है ,ऐसा क्यों ? इसलिए ? ताकि उसे एक और जघन्य अपराध करने का मौका मिले ? हर उम्र की महिलाओं के साथ हिंसा और उस दुराचार में जिस तरह की बर्बरता को शामिल किया जाता है। उस बारे में पढ़कर मेरे रौंगटे खड़े हो जाते हैं। मैं एक बेटे की मां हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उस दर्द को उस हद तक महसूस कर पाउंगी जिसका एहसास हर दिन बेटियों की माताएं करती हैं। ” शिल्पा शेट्टी ने अपनी इस पोस्ट को पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

पीएम मोदी को टैग करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा ,” बेटी बचाओ को मात्र एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसका आशय पर्याप्त नहीं है। अगर इसे अमल में नहीं लाया जा सकता, मैं अपने प्रशासन से सख्त कानून लागू करने का आग्रह करती हूं। जो भविष्य में न केवल अपराधियों पर रोक लगाएगा बल्कि ट्रायल से गुजर रहे अपराधियों को भी सजा देगा। क्योंकि न्याय में देरी न्याय न होने के बराबर है। जय हिंद। “

Exit mobile version