Games

Bajrang Punia के बाद विनेश फोगट ने भी अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस किया

Bajrang Punia: भारतीय कुश्ती की दुनिया में बृजभूषण शरण सिंह को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। साक्षी मलिक के संन्यास के बाद बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था। अब विनेश फोगट ने भी अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है।

कुश्ती की दुनिया में पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का चीफ बनाए जाने के बाद साक्षी मलिक ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उनके बाद बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया था। अब शनिवार शाम को महिला पहलवान विनेश फोगट ने अपने अवॉर्ड्स वापस कर दिए हैं। विनेश ने अपना अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न पुरस्कार कर्तव्य पथ पर बैरिकेड के पास छोड़ दिया। वह अवार्ड वापस करने के लिए पीएमओ जा रही थीं। उन्हें रास्ते में ही पुलिस ने रोक दिया।

पुरस्कार वापस लौटाने से पहले विनेश फोगट ने कहा ,” मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का धन्यवाद। यह दिन किसी भी खिलाडी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। ”

Bajrang Punia ने अपना अवॉर्ड लौटाया

विनेश फोगट से पहले 22 दिसंबर को बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया था। अवार्ड वापस करने से पहले बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के खत लिखा था। उन्होने लिखा,” मैं अपना पद्मश्री अवॉर्ड प्रधानमंत्री जी को लौटा रहा हूं। यह मेरा पत्र है,  मेरी स्टेटमेंट है। ”

WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी महिला पहलवान विनेश फोगट ने क्रिकेटर्स पर साधा निशाना,कहा-चुप क्यों हो

Bajrang Punia समेत पहलवान कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

दरअसल, हाल ही में हुए कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने जीत हासिल की थी। वह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इसे लेकर साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट सहित काफी पहलवान निराश और नाराज हैं। ये सभी पहलवान लगभग पिछले एक साल से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी पहलवानों की मांग है कि यौन उत्पीड़न ने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को जेल की सजा हो और कुश्ती संघ का प्रमुख किसी महिला को बनाया जाए।

हालांकि, खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह और कार्यकारिणी को संस्पेंड कर दिया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

15 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

16 घंटे ago