Site icon www.4Pillar.news

लड़का-लड़की की लव स्टोरी सुनकर पुलिस वालों ने थाने में करवा दी शादी

उतर प्रदेश के कानपुर जूही पुलिस थाने के अंदर रविवार के दिन एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई। शादी के लिए सभी इंतज़ाम भी पुलिस वालों ने किए।

लड़का-लड़की 2 साल से कर रहे थे प्यार

पुलिस ने थाने में ही पुजारी को बुलाकर करवा दी शादी

उतर प्रदेश के कानपुर जूही पुलिस थाने के अंदर रविवार के दिन एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई। शादी के लिए सभी इंतज़ाम भी पुलिस वालों ने किए। शहर के केंट में नैना और राहुल पड़ोसी थे और दो साल पहले उनमें प्यार हो गया।

कानपुर के जूही पुलिस स्टेशन में रविवार के दिन एक प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। इस दौरान लड़का लड़की शादी के सभी इंतज़ाम भी पुलिस कर्मियों ने किए। नगर के केंट इलाके में राहुल और नैना पड़ोस में रहते थे। दोनों को आपस में प्यार हो गया। हालांकि लड़का और लड़की के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज करने विकल्प चुना। इसके बाद दोनों अपने अपने घरों में रहने लगे।

एक सप्ताह पहले नैना के परिवार वाले उसकी शादी किसी दूसरे युवक के साथ करने तैयारी करने लगे। इसके बाद दोनों प्रेमी दो दिन पहले अपने घरों से भाग गए। नैना के पिता ने इसकी शिकायत जूही पुलिस स्टेशन में कराई। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल का पता लगा लिया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आई। दोनों की कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को थाने बुला कर शादी के लिए मनाया। Airtel,Vodafone,Idea के बाद Jio ने बढ़ाई दरें

जिसके बाद दोनों के परिवार वाले मान गए और पुलिस वालों ने पुजारी को बुला कर पुलिस स्टेशन में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। जिसके बाद राहुल और नैना ने पुलिस वालों का धन्यवाद किया और अपने घर चले गए। इस शादी में पड़ोस में रहने वालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version