Site icon www.4Pillar.news

यूपी की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने विधान सभा परिणाम आने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यूपी की जनता को धन्यवाद दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि युप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। 

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने विधान सभा परिणाम आने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यूपी की जनता को धन्यवाद दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि युप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त कर लिया है। वहीँ समाजवादी पार्टी 111 सीटें जीतने के साथ दूसरे स्थान पर रही है। समाजवादी पार्टी ने साल 2017 के मुकाबले इस बार अच्छी बढ़त बनाई है। विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का मत प्रतिशत और वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस बार समाजवादी पार्टी का 32.06 मत प्रतिशत रहा। जिस पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने धन्यवाद कहा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर यूपी की जनता का ध्न्यवाद देते हुए कहा ,” उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी बढ़ाने और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है और बाकि कुछ दिनों में दूर हो जाएगा। जनहित का संघर्षः जारी रहेगा। ”

यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज की है। सूबे की कुल 403 विधान सभा सीटों में से बीजेपी ने खुद की 255 और सहयोगियों की 18 सीटों पर विजय हासिल करने के बाद बहुमत हासिल कर लिया है। वहीँ , राज्य में 111 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी प्रमुख विपक्षी दल बन गई है।

करहल से जीते अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल सीट से जीत हासिल की है।  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 67441 मतों से हराया है। अखिलेश यादव को कुल 148196 वोट मिले हैं। वहीँ, बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट मिले हैं।

Exit mobile version