4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Tech

Mission Chandrayaan 4: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब शिव शक्ति पॉइंट पर लैंड करेगा चंद्रयान 4

Mission Chandrayaan 4: चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद अब ISRO टीम चंद्रयान 4 की तैयारी में जुट गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि Chandrayaan 4 भी चांद के साउथ पोल पर शिव शक्ति पॉइंट पर लैंड करेगा।

23 अगस्त 2023 को भारतीय रक्षा अनुंसंधान संगठन ने चंद्रयान 3 को चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया था। अब इसरो मिशन चंद्रयान 4 की तैयारी में जुट गया है। इसरो और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA लूनर पोल एक्सप्लोरेशन मिशन ( LUPEX ) काम कर रहे हैं। इस मिशन पर काम कर रहे एसएसी के निदेशक नीलेश देसाई ने चंद्रयान 4 की सॉफ्ट लैंडिंग उसी पॉइंट पर होगी जहां चंद्रयान 3 लैंड हुआ था।

Mission Chandrayaan 4: नीलेश देसाई के अनुसार, चंद्रयान 4 का मुख्य मकसद चांद की सतह से मिट्टी को धरती पर लाना होगा। इस मिशन पर भारत जापान की अंतरिक्ष एजेंसियां काम कर रही हैं। इस मिशन को 2028 लॉन्च किया जाएगा।

देसाई ने कहा,” चंद्रयान 4 को चांद  दक्षिण ध्रुव पर लैंड कराया जाएगा। यह उसी जगह लैंड करेगा, जहां चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई थी। इसे शिव शक्ति पॉइंट पर उतारने की कोशिश की जाएगी। चंद्रयान 4 को चंद्रयान 3 के मिशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। शिव शक्ति पॉइंट चांद पर उस जगह का नाम है, जहां चंद्रयान 3 ने लैंडिंग की थी। यान के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर पानी समेत कई महत्वपूर्ण खोजें की थीं। ”

इसरो के अनुसार यह मिशन एक चंद्र दिवस के बराबर होगा। बता दें , चांद पर एक चंद्र दिवस पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। चांद पर रातें बहुत ठंडी होती हैं। चांद पर रात में तापमान -200 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो जाता है। इसी वजह से चंद्रमा पर रात के दौरान यान के उपकरणों के खराब होने की काफी संभावना होती है। बता दें, चांद पर रात होने के कारण इसरो की टीम चंद्रयान 3 से दोबारा संपर्क नहीं कर पाई थीं।

चंद्रयान 4 मिशन का मुख्य उद्देश्य चांद की सतह से नमूने एकत्रित करना, वहां से मिट्टी लाना और वैज्ञानिक विश्लेषण करना होगा।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *