Site icon www.4Pillar.news

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट कर दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट कर दी है।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट कर ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बारे में जानकारी दी है। अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा ,” आप सब की निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमेशा के लिए प्रेरित। शुक्र है। ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना वायरस टेस्ट नकारात्मक आया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर होंगे। मैं और मेरे पिता जी मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में रहेंगे। ”

https://twitter.com/juniorbachchan/status/1287697590000132103

अभिनेता अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट के बाद फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं है। प्रशंसक और बॉलीवुड  की हस्तियां उनके इस ट्वीट पर कर रहे हैं। आरजे अलोक ने एक्टर के ट्वीट के रिप्लाई में लिखा ,” ये एक बहुत अच्छी खबर है। अपना ध्यान रखो सर जी। उम्मीद है कि आप दोनों भी अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज हो कर जल्द ही घर पहुंचोगे। आशीर्वाद बना रहे। ”

आपको बता दें , अभिषेक बच्चन ने 11 जुलाई को एक ट्वीट के जरिए खुद के और अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था ,” आज सुबह मैं और मेरे पिता जी COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों में हल्के लक्षण होने के बाद अस्पतल में भर्ती कराया गया। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों को सभी का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। ”

बिग बी और जूनियर बच्चन के अस्पताल में एडमिट होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब दोनों स्वस्थ होकर घर लौट गई हैं।

Exit mobile version