Site icon www.4Pillar.news

अमिताभ अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई।

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने लिखा ,” ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। श्रीमती जया बच्चन की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम दुआ करते हैं कि बच्चन फैमिली जल्द से जल्द ठीक हो जाए। ”

आपको बता दें ,गतरात्रि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ,अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और अभिषेक बच्चन को हल्का बुखार महसूस हो रहा था। जिसके बाद दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। दोनों  इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है। अमिताभ और अभिषेक बच्चन में कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि,लोग कर रहे हैं जल्द ठीक होने की कामना

आपको बता दें ,शनिवार देर शाम अमिताभ और अभिषेक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुरे परिवार का परीक्षण हुआ था ,जिसमें जया भादुड़ी बच्चन ,ऐश्वर्या राय और आराध्या की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब दूसरे टेस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और जया बच्चन की नेगेटिव रिपोर्ट आई है।

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को अस्पताल में दाखिल किया जाएगा या फिर घर पर ही क्वारंटाइन रहेंगी।

Exit mobile version