Categories: National

फिल्म दे दे प्यार दे ने 9 दिन में की जबरदस्त कमाई

अजय देवगन तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे की कमाई पांचवें दिन भी जबरदस्त रही।

अजय देवगन की दे प्यार दे ने नौ दिन में जबरदस्त कमाई करते हुए 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पांचवें दिन शुक्रवार को 10.41 करोड़ रुपए कमाए। शनिवार को फिल्म ने 13.39 करोड़, रविवार को 14.74 करोड़,सोमवार को 6.19 करोड़ रुपए ,मंगलवार को 6.10 करोड़, बुधवार को 5.74 करोड़ और गुरुवार को 4.48 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने नौ दिन में कुल 61.05 की जबरदस्त कमाई की है।

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे भारत में 3100 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। जबकि पुरे विश्व में 3750 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 50 साल के अधेड़ उम्र के बिजनेसमैन अजय देवगन फिल्म में नाम आशीष है पर आधारित है।

आशीष अपनी पत्नी से अलग हो चूका है। अजय देवगन को 26 साल की रकुल प्रीत सिंह से प्यार हो जाता है। अजय देवगन रकुल प्रीत को लेकर अपनी पत्नी तब्बू के पास पहुंच जाता है। उसके बाद फिल्म की कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है।

अगर अभिनय की बात करें तो ,रकुल प्रीत सिंह के अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। रकुल जब भी परदे पर आती हैं ,तो दर्शकों के चेहरे पर चमक आ जाती है। तब्बू और अजय देवगन ने भी जबरदस्त अभिनय किया है।

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

48 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

17 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago