अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। अक्षय ने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट की एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है। दरअसल अक्षय को भारत की नागरिकता (Indian Citizenship) मिल गई है। हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बता दे कि अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर आलोचना का सामना करना पड़ता था। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स अक्सर अक्षय कुमार को कैनेडियन कुमार कहकर ट्रोल करते थे।
दरअसल हाल में अक्षय कुमार ने अपने भारतीय नागरिक होने का सबूत पेश किया है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे। जय हिंद।’
अक्षय कुमार का ये पोस्ट देखते ही फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि अक्षय ने ये पोस्ट कर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो अक्षय जी। फाइनली, आपने हेटर्स की बोलती बंद कर दी।’ एक ने लिखा, ‘हेटर्स के पास एक ही चीज थी बोलने को अब वो भी छीन गयी।’
बात करें अक्षय कुमार की प्रोफ़ेशनल लाइफ कि तो हाल ही में उनकी फिल्म OMG 2 रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में है। वहीं अब अक्षय जल्द ही सोराराई पोटरु की हिंदी रीमेक, हाउसफुल 5 और बड़े मियां छोटे मियां सहित कंई फिल्मों में नजर आने वाले है।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei