अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का निधन, भावुक पोस्ट शेयर कर बोले- मेरी माँ दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास चली गयी

अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है। अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का आज 8 सितम्बर की सुबह निधन हो गया है। अक्षय कुमार की माँ कुछ समय से बीमार चल रही थी और हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। आपको बता दे कि अक्षय हाल ही में अपनी माँ की तबियत बिगड़ जाने के बाद लंदन से अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ अपनी माँ के पास मुंबई वापिस लोटे थे।

अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी माँ के निधन की खबर दी।  उन्होंने लिखा, “वह मेरा सबकुछ थी। आज मुझे अपने अस्तित्व के मूल में असहनीय दर्द महसूश हो रहा है। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह इस दुनिया को शांतिपूर्वक छोड़ कर चली गयी और मेरे पिता से दूसरी दुनिया में मिल गयी। मैं आपकी प्रार्थनाओ का सम्मान करता हूँ क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं।  ओम शांति।

यहां देखिये अक्षय कुमार का ये पोस्ट

एक दिन पहले भी अक्षय कुमार ने अपनी माँ की तबियत के बारे में सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, “ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय है। आपकी हरेक प्रार्थना बहुत मदद करती है। “

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

2 घंटे ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

18 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

18 घंटे ago