Site icon www.4Pillar.news

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी को बताया ‘मैजिकल’

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी को बताया 'मैजिकल'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए है। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है।

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पैरेंट्स बन गए है। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। घर में एक नन्ही परी के आने से पुरे कपूर और भट्ट परिवार में खुशियों का माहौल है। नए नए मम्मी-पापा बने आलिया और रणबीर को सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी बधाइयां दे रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट की डिलीवरी  मुंबई के एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। आलिया आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पति रणबीर कपूर के साथ अस्पताल पहुंची थी।

आलिया ने शेयर किया ये पोस्ट

आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने माँ बनने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में एक शेर-शेरनी और कब देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बेबी आ चूका है और ये बच्ची एक दम जादुई  है। हम प्यार से भरे है, खुशनसीब है और पैरेंट्स बन गए है। आलिया और रणबीर की और से ढेर सारा प्यार।’

सेलेब्स दे रहे बधाइयां

रणबीर और आलिया के पैरेंट्स बनने पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर माधुरी दीक्षित ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ आपकी प्यारी और नन्ही सी बच्ची के जन्म पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।’ बिपाशा बासु ने लिखा, ‘बधाई हो, आपके और रणबीर के लिए मैं बहुत खुश हूँ। लिटिल गर्ल पर भगवान अपना आशीर्वाद बनाए रखे।’

अक्षय कुमार ने लिखा, ‘बधाई हो आलिया और रणबीर। एक बेटी से बड़ी इस दुनिया में कोई ख़ुशी नहीं है। भगवान आप सभी पर आशीर्वाद बनाए रखे।’ इसके अलावा आयुष्मान खुराना, कियारा अडवाणी, मौनी रॉय, सानिया मिर्जा, अनन्या पांडे सहित कंई सितारों ने कमेंट कर आलिया और रणबीर को बधाई दी है।

Exit mobile version