आलिया भट्ट की पूर्व PA वेदिका प्रकाश शेट्टी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

Vedika Shetty fraud case: बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhattकी पूर्व निजी सहायक वेदिका प्रकाश शेट्टी को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Vedika Shetty fraud case में गिरफ्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व पीए Vedika Shetty को मुंबई की जुहू पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में अरेस्ट किया है। गिरफ्तारी 9 जुलाई को हुई। उनपर आलिया भट्ट और इंटर्नल शनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक अकाउंट से लगभग 76.8 रुपए की हेराफेरी का आरोप है। यह फ्रॉड मई 2022 से अगस्त 2024 तक किया गया।

वेदिका प्रकाश ने फर्जी बिल बनाकर किया फ्रॉड

Vedika Shetty पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी बिल, चालान बनाकर आलिया भट्ट ने निजी बैंक अकाउंट से अपने खाते में रकम ट्रांसफर की। उन्होंने कथिततौर पर आलिया भट्ट के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

सोनी राजदान की शिकायत पर हुई वेदिका की गिरफ्तारी

इस मामले में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने जनवरी 2025 में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गई थी। शिकायत के पांच महीने बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। जुहू पुलिस ने प्रकाश को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर मुंबई की अदालत में पेश किया। अदालत ने वेदिका को 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मुंबई पुलिस इस मामले की गहन पड़ताल कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि Vedika Shetty ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए, धोखाधड़ी को अंजाम दिया। वेदिका प्रकाश शेट्टी पर लगभग 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

आलिया भट्ट का ब्यान

इस मामले में आलिया भट्ट , उनकी मां सोनी राजदान और उनकी टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वेदिका प्रकाश शेट्टी पर आलिया भट्ट की कंपनी में वित्तीय मामलों को सभालने की जिम्मेदारी थी। जिसके चलते उनके पास बैंक लॉगिन डिटेल समेत अन्य वित्तीय जानकारियां थी। जिनका उसने दुरूपयोग कर फ्रॉड किया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top